एकादशी व्रत पूजा सामग्री



एकादशी व्रत पूजा के समय जिन निम्नलिखित वस्तुओं की आवश्यकता होती है, उन्हें एकादशी व्रत से पहले ही एकत्रित कर लेना चाहिये। इस सूची में दैनिक पूजा सामग्री सम्मिलित नहीं है, अपितु इसमें केवल वे वस्तुयें सूचीबद्ध हैं, जिनकी आवश्यकता विशेषतः एकादशी व्रत पूजा के लिये होती है।
  • फूल माला, फूल-गुलाब की पँखुड़ियाँ, दूब, आम के पत्ते
  • कुशा, तुलसी, रोली, मौली, धूपबत्ती, केसर, कपूर
  • सिन्दूर, चन्दन, प्रसाद में पेड़ा, बताशा, ऋतुफल, केला
  • पान, सुपारी, रूई, गंगाजल, अग्निहोत्र भस्म, गोमूत्र
  • अबीर (गुलाल), अक्षत, अभ्रक, गुलाब जल, धान का लावा
  • इत्र, शीशा, इलायची, पञ्चमेवा, हल्दी
  • पीली सरसों, मेहँदी, नारियल, गोला, पञ्चपल्लव, बन्दनवार
  • कच्चा सूत, मूँग की दाल, उड़द काले, बिल्वपत्र
  • पञ्चरत्न, सप्तमृत्तिका, सप्तधान्य, पञ्चरँग एवं सर्वतोभद्र के लिए लाल-सफेद वस्त्र
  • नवग्रह हेतु चौकी, घण्टा, शङ्ख, कलश, गंगासागर, कटोरी, थाली, बाल्टी
  • कड़छी, प्रधान प्रतिमा, पञ्चपात्र, आचमनी, अर्घा, तष्टा
  • सुवर्ण शलाका, सिंहासन, छत्र, चँवर, अक्षत, जौ, घी, दियासलाई आदि।

हवन सामग्री में - यज्ञ पात्र व समिधा आदि लें।

यदि उपरोक्त सामग्री में से कोई वस्तु उपलब्ध न हो तो समाधान के रूप में उस वस्तु के स्थान पर अक्षत का प्रयोग किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

We appreciate you contacting us
Have a great day!

Benifits of chalisa, हिंदू धर्म में चालीसा क्या है?

चालीसा शब्द की उत्पत्ति चालिस शब्द से हुई है, जिसका अर्थ अंकों में 40 है। चालीसा एक भक्ति गीत हैं। चालीसा में 40 (४०) चौपईयाँ होती है। चालीस...